ये 5 ट्रेनें है रेलवे की ‘धनलक्ष्मी’

October 8, 2023, 1:41 PM
Share

भारत में रोज लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। हजारों की संख्या में ट्रेनें चलती है। गरीब से लेकर अमीर तक ट्रेनों से सफर करता है। भारतीय रेल का नेटवर्क इतना बड़ा है कि उससे जुड़ी कई जानकारियों के बारे में लोग जानते भी नहीं है। भारत में हर दिन लगभग 22,593 ट्रेनें चलती हैं, जिसमें से 13,452 पैसेंजर ट्रेनें है। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां चलती है। कुछ गाड़ियां सालभर भरी रहती हैं तो कुछ ट्रेनें ऐसे भी हैं, जिनमें पैसेंजर्स ही नहीं होते हैं। आज बात उन ट्रेनों की करेंगे जो रेलवे वो मोटी कमाई करवाकर देती है।

इन पांच ट्रेनों से रेलवे को सबसे ज्यादा कमाई होती है

भारतीय रेलवे की हाईफाई, वीवीआईपी ट्रेनों में भले ही वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी ट्रेनों का नाम हो, लेकिन कमाई के मामले में ये ट्रेनें काफी पीछे है। अगर कमाई की बात करें तो बेंगलोर राजधानी एक्सप्रेस (22692) कमाई के मामले में सबसे ऊपर हैं। बेंगलोर राजधानी एक्सप्रेस (22692) उत्तर रेलवे की सबसे कमाऊ ट्रेन है। रेलवे के मुताबिक साल 2022-23 में इस ट्रेन ने 176 करोड़ रुपए की कमाई की है।

दूसरे नंबर पर सियालदह राजधानी है , जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन तक जाती है। साल 2022-23 के दौरान इस ट्रेन ने रेलवे को कुल 1,28,81,69,274 रुपये की कमाई करवाई। इस तरह से तीसरे नंबर पर डिब्रूगढ़ राजधानी है। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली इस ट्रेन ने एक साल में रेलवे को कुल 1,26,29,09,697 रुपये की कमाई करके दी।

चौथे नंबर पर मुंबई राजधानी है। नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल के बीच एक राजधानी एक्सप्रेस ने साल 2022-23 के दौरान रेलवे को 1,22,84,51,554 रुपये की कमाई करवाई। इसी तरह से पांचवें नंबर पर ट्रेन संख्या 12424, डिब्रूगढ़ राजधानी है। एक साल में इस ट्रेन ने रेलवे की झोली में 1,16,88,39,769 रुपये डाले हैं। आपको बता दें कि भारत में रोजाना 22,593 ट्रेनें चलती हैं। जिसमें से 13,452 यात्री ट्रेनें हैं। रोज 2.40 करोड़ यात्री सफर करते हैं। यात्री ट्रेनों के अलावा 9141 मालगाडि़यां हैं। रेलवे की ट्रेनें रोज 67368 किलोमीटर का चक्‍कर काटती हैं।

For More Such Information Visit

  1.  www.railnewscenter.com
  2.  www.informationcenter.co.in
   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General, Public Facilities Tags: , ,