सबक याद रखेगा रेलवे! ‘बेटिकट’ बुजुर्ग दंपति पर लगाया 22 हजार का जुर्माना, फिर देने पड़ गए 40 हजार रुपए

December 25, 2023, 4:29 PM
Share

राजधानी एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी की कन्फर्म टिकट होने के बावजूद बेंगलुरु के एक बुजुर्ग जोड़े पर “बिना टिकट यात्रा करने” के तहत 22,300 रुपये का जुर्माना लगाने के मामले में अदालत ने कड़ा रुख अख्तिया किया. उपभोक्ता अदालत ने रेलवे को यह आदेश दिया है कि दंपति को बतौर मुआवजा 40 हजार रुपये दिए जाएं. आलोक कुमार नामक शख्‍स ने अपने 77 वर्षीय पिता और 71 वर्ष मां के लिए यह टिकट बुक कराई थी, लेकिन 21 मार्च, 2022 को बुजुर्ग जोड़े के लिए यह यात्रा एक दर्दनाक अनुभव में बदल गई. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि टिकट परीक्षक (TC) ने उनका पीएनआर नंबर चेक किया और कहा कि इसका स्‍टेटस कन्फर्म टिकटों के लिए “नो रूम” था.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जब बेटे को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने आईआरसीटीसी में शिकायत दर्ज की और दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी रेलवे के मुख्य बुकिंग अधिकारी और आईआरसीटीसी अधिकारियों के खिलाफ खामियों की शिकायत को लेकर बेंगलुरु की एक उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया.

उपभोक्‍ता अदालत ने क्‍या कहा?
आईआरसीटीसी ने दावा किया कि यह केवल यात्रियों के लिए एक ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म है और यात्रियों पर जुर्माना लगाने में शामिल नहीं है, SWR के अधिकारी कानूनी नोटिस दिए जाने के बावजूद अदालत में पेश होने में विफल रहे. उपभोक्‍ता अदालत ने जिसके बाद उत्पीड़न के लिए कुमार के माता-पिता को मुआवजे के रूप में 30,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया. साथ ही जुर्माने की रकम वापस करने और कुमार के मुकदमे के खर्च के रूप में 10,000 रुपये देने का आदेश दिया गया.

एक अलग घटना में, भारतीय रेलवे के एक यात्री ने बिना टिकट यात्रियों से भरे एसी प्रथम श्रेणी डिब्बे का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एसी प्रथम श्रेणी के लिए अतिरिक्त भुगतान करने की बात पर सवाल उठाया गया है, जबकि बिना टिकट यात्री वैसे भी कोच में भीड़ लगाते हैं, जिससे भुगतान करने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है.
   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, General