RRB Recruitment 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के हजारों पदों पर होगी भर्ती, जल्द कर पाएंगे अप्लाई

February 14, 2024, 2:24 PM
Share

RRB Technician Jobs 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने हजारों पदों को भरने का निर्णय लिया है. जिसके लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे.

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है. रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट indianrailways.gov.in पर जाकर जाकर आवेदन कर पाएंगे. इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस 9 मार्च 2024 से शुरू की जाएगी. जबकि भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 08 अप्रैल 2024 तय की गई है.

अधिसूचना के अनुसार इंडियन रेलवे में टेक्नीशियन के कुल 9000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के जरिए टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1100 पदों और टेक्नीशियन ग्रेड 3 के 7900 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को NCVT/ SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या आईटीआई पास होना जरूरी है.

RRB Technician Recruitment 2024: उम्र सीमा

अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों ने न्यूनतम उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए. टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 36 साल व टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 33 साल तय की गई है.

RRB Technician Recruitment 2024: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, ईडब्ल्यूएस व महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

RRB Technician Recruitment 2024: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक साइट पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करें
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें
  • स्टेप 5: अब अभ्यर्थी जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 7: अब अभ्यर्थी सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्टेप 8: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें
   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General